सोनभद्र। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज चाचा नेहरू पार्क में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। वही घोरावल में विधान सभा अध्यक्ष धीरेंद्र कोल के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्तागण ध्वजारोहण करके गणतंत्र दिवस मनाये।

और एक साथ संकल्प लिए कि हम सब भारतवासी आने वाले समय में भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे, देश में सच्चा लोकतंत्र स्थापित करने के लिए गांव गांव जन संवाद करेंगे। 

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ राम आसरे, जिला महासचिव विमलेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष गोविंद चौबे, जिला वरिष्ठ सदस्य राम केवल कुशवाहा, आलोक सेठ, वरिष्ठ सदस्य समीर खान, विधानसभा रावर्टसगंज सचिव नागेंद्र कुशवाहा, शंकर निषाद, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेबी सिंह,जिला कार्यकारणी कमला प्रसाद आदि,घोरावल गुरवल में ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण कुमार ,सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र,राजेश मौर्य,देवलाल भारती,संजय,कमला,संतोष सहित तमाम लोग मौजूद रहे।